कलियर दरगाह में भारतीय जन नाट्य संघ “इप्टा ” उत्तर प्रदेश की टीम ने हाज़री देकर देश में अमन ,शांति, व सौहार्द की दुआ मांगी

utkarshexpress.com कलियर (रुड़की) – कलियर दरगाह में भारतीय जन नाट्य संघ “इप्टा ” उत्तर प्रदेश की टीम ने हाज़री देकर देश में अमन ,शांति, व सौहार्द की दुआ मांगी । लखनऊ से पधारी श्रीमती सुमन श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश इप्टा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष व शायर ओम प्रकाश “नदीम ” के नेतृत्व में बालिकाओं ने पुष्पांजलि के पश्चात प्रौढ़ शिक्षा ,बालिका शिक्षा ,नशाबन्दी ,नफरत के ख़िलाफ़ कविताओं के माध्यम से संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय शायर व उत्तराखंड भाषा संस्थान के उर्दू संकाय के प्रभारी सदस्य अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि आज से 700 वर्ष पूर्व जो सद्भावना, प्रेम और मानवता का संदेश हज़रत साबिर पाक ने दिया था उसी सन्देश की ज्योति इप्टा द्वारा पूरे देश में प्रज्वलित की जा रही है। लखनऊ से पधारी बालिकाओं की टीम ने कलियर पीपल – झंडा चौक पर लघु नुक्कड़ नाटक व गीत प्रस्तुत किये। शिक्षा की अलख जगाते हुए कन्याओं ने ” ढाई आखर प्रेम के,पढ़ने और पढ़ाने आये हैं ।हम भारत से नफ़रत का हर दाग़ मिटाने आये हैं।” तथा “शाम से रात के आख़री छोर तक ,ये मशालें जलेंगी यूँही भोर तक । अपने गीतों को स्वर देकर सार्थक प्रेम व ज्ञान का सन्देश दिया ।
लखनऊ इप्टा की टीम कु. शिवी सिंह, कु. कविता यादव, कु. गरिमा सिंह, कु आँचल सिंह, कु सोनी यादव, कु सविता यादव शामिल रही। दरगाह पहुँचने पर दरगाह प्रभारी सद्दाम अली, ओम प्रकाश “नूर” सैयद इंतेखाब, राव शारिक, मो हारून, राव सिकन्दर ,शशि कुमार सैनी, जमशेद जिम्मू, असलम कुरेशी,आदि ने इप्टा टीम का अभिनन्दन कर प्रसाद भेंट किया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद



