धर्म

गणेश महोत्सव में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर गणपति का आशीर्वाद लिया

utkarshexpress.com रुड़की — सोलानीपुरम स्थित गणेश महोत्सव में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने गणपति महाराज की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गणपति पूजा से मानव जीवन में आने वाले सभी विघ्नों का समाधान होता है तथा जीवन का कल्याण होता है।उन्होंने कहा कि गणपति पूजा करने से बुद्धि एवं ज्ञान का विकास भी होता है तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गणपति पूजा से जीव जगत एवं ब्रह्मांड का भी कल्याण होता है।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया तथा देर रात तक सुंदर भजनों का आनंद भी लिया।इस दौरान संचालन कर रहे राजेश पाल ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया।इस मौके पर संरक्षक सुनील साहनी,पार्षद जेपी शर्मा,अनिल महेश्वरी,अंकुर सैनी,दिनेश कुमार,राजदुलारी व रोमा पाल आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।  रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button