ठाकुर अनिल सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर चुनावी हुंकार भरी

utkarshexpress.com देवबंद — भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति ठाकुर अनिल सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी दावेदारी का खुलकर संकेत देते हुए चुनावी हुंकार भरी। इस अवसर पर उनके चुनावी कार्यालय का विधिवत उदघाटन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से पहुंचे हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।
कार्यक्रम के दौरान ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट देती है तो वह पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ चुनाव लड़कर पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
कार्यालय उदघाटन समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




