मनोरंजन
दोस्त – सुनील गुप्ता

( 1 ) मिले
एक दोस्त..,
समझो मिला खुशियों का खज़ाना !!
( 2 ) खिले
दोस्ती से..,
चले महके जीवन की बगिया !!
( 3 ) चलें
निभाते दोस्ती..,
भले कुछ भी कहे दुनिया !!
( 4 ) भूलें
न दोस्ती..,
कभी न टूटे सच्ची मित्रता !!
( 5 ) हँसे
हँसाए दोस्ती..,
इससे बढ़कर कोई न रिश्ता !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |




