नर सेवा नारायण सेवा” सूत्र अपनाकर चल रही नगर की प्रतिष्ठित संस्था मानव कल्याण मंच

utkarshexpress.com देवबंद –“नर सेवा नारायण सेवा” के सूत्र को अपनाकर चल रही नगर की प्रतिष्ठित संस्था मानव कल्याण मंच की वर्ष 2026 – 2027 की कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता व मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल द्वारा की गई l नई कार्यकारिणी इस प्रकार से है अध्यक्ष – लोकेश वत्स एडवोकेट, महासचिव – धनंजय भटेजा, कोषाध्यक्ष – प्रमोद मित्तल, उपाध्यक्ष- राजू सैनी , रविंद्र कश्यप एडवोकेट , सचिव- गिरीश गोयल, सह- कोषाध्यक्ष – कन्हैया मित्तल, ऑडिटर- कुशल सिंघल, संगठन मंत्री – आदेश सैनी, संजय सैनी, भवन प्रबंधक – चन्द्रप्रकाश गाबा और वर्ष भर की सभी गतिविधियों को कवर करने के लिए मीडिया प्रभारी रहेंगे राकेश गर्ग l
पूरी कार्यकारिणी को मार्ग दिखाने का काम करेंगे मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अजय बंसल, नंद किशोर नागर, राजीव शर्मा, सुशील कर्णवाल सभी सदस्यों के द्वारा नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दीं गई l
मानव कल्याण मंच की महिला मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा भी साथ साथ की गई जिसमें महिला मंडल की अध्यक्षा- श्रीमती मीनू शर्मा , महासचिव- श्रीमती ममता वर्मा, सचिव- श्रीमती सुरभि अग्रवाल , कोषाध्यक्ष- श्रीमती सीमा गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष- श्रीमति अंजना मिश्रा, ऑडिटर श्री मति पूनम कौशिक, मीडिया प्रभारी श्रीमति पूनम भटनागर , भवन प्रबंधक श्री मति अंजलि त्यागी, संगठन मंत्री श्रीमती रीटा सिंह रहेगी l
महिला संयोजिका रहेगी श्रीमती डाक्टर कांता त्यागी व श्रीमती शशि गुगलानी l
महिला मार्गदर्शक मंडल मैं मार्गदर्शन करेंगी डा0 श्रीमति आशा सनावर, श्रीमती प्रतिभा जैन व श्रीमति अनीता बंसल, श्रीमति पूजा छाबड़ा l
महिला मंडल की नई कार्यकारिणी को अतिथियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दीं गई l मानव कल्याण मंच के महासचिव राजू सैनी द्वारा बताया गया कि संस्था का वार्षिकोत्सव 20 दिसम्बर 2026 को धूमधाम से स्थानीय तेज पैलेस मे मनाया जाएगा
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित हुए संजीव सिंघल, यश बंसल, अमित गर्ग बिट्टू, सुनील अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, अजय गर्ग, बॉबी भटनागर श्रीमती नीलम सिंघल रोजी कौर प्रियांशी चौधरी आस्था जैन शिवानी पुंडीर आशी अग्रवाल आदि ।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद




