देश-विदेश

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

utkarshexpress.com अरवल । राज्य कार्यालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, पटना के द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, अरवल में किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को इस योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर लाभान्वित करना है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोकामना कुमार ,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, अरवल , रागिनी कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका), अरवल, अख़्तर परवेज़, प्रिंसीपल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, अरवल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। खादी और ग्रामोद्योग आयोग, पटना के अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत शॉल देकर किया।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अरवल ने उपस्थित लोगों को उद्योग लगाने में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक गोपाल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय के क्रिया कलापों पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया। अंकेश कुमार ने सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम की विस्तृत जानकारी एवं अनुदान पर चर्चा किया। मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी अपना अपना वक्तव्य दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अंत में प्राचार्य, अख़्तर परवेज़ ने उद्योग लगा बेरोजगारी दूर करने पर जोर दिया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button