धर्म
माँ शैलपुत्री – सुनील गुप्ता

( 1 ) जय माँ अम्बे
अति मंगलकारी..,
माँ शैलपुत्री !!
( 2 ) हिमगिरी की
माता दुहिता दिव्य..,
कल्याणमयी !!
( 3 ) जै जयकार
अवनि से अंबर..,
गूंजे माँ शक्ति !!
( 4 ) दुर्गम पथ
को सुगम बनाती..,
चलो माँ देवी !!
( 5 ) माँ चरणों में
मिले दिव्य प्रकाश..,
मन हर्षाती !!
( 6 ) जग में हर
शुभ कार्य हों शुरू..,
माँ आपसे ही !!
( 7 ) पहली गुरु
आप हो माता मेरी..,
करते स्तुति !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर ,राजस्थान |




