देश-विदेश

“शब्दों की साधना को मिला सम्मान : युवा साहित्यकार कुमार संदीप ‘सुमित्रानंदन पंत सम्मान’ से अलंकृत”

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर, बिहार- हिन्दी साहित्य की पावन धारा में अपने शब्दों, संवेदनाओं और साहित्यिक समर्पण से निरंतर योगदान देने वाले युवा साहित्यकार एवं गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान के संचालक कुमार संदीप को प्रतिष्ठित ‘सुमित्रानंदन पंत सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 22 मई 2026 को देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ‘दि ग्राम टुडे’ द्वारा प्रदान किया गया।
मुजफ्फरपुर जिले के सिमरा गांव की मिट्टी से जुड़े कुमार संदीप ने अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य जगत में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी रचनाओं में समाज, संवेदना, संस्कृति और मानवीय मूल्यों की सुगंध स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यही कारण है कि उनकी साहित्य साधना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।
‘दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह’ परिवार ने सम्मान पत्र जारी करते हुए कुमार संदीप के साहित्यिक अवदानों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समूह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, समूह संपादक डॉ. शिवेश्वर पाण्डेय एवं प्रधान संपादक सुभाष चंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button