देश-विदेश

साहित्यकार मानसिंह सुथार को प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से किया गया अलंकृत

utkarshexpress.com ​लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित ‘निराला सभागार’ में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस भव्य साहित्यिक समारोह में श्रीगंगानगर (राजस्थान) के सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री मानसिंह सुथार को उनके विशिष्ट साहित्यिक एवं सामाजिक अवदान के लिए प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से विभूषित किया गया।
​समारोह के दौरान संस्था की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी सहित मंच पर आसीन पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह जी एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा श्री सुथार को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
​इस अवसर पर देश के विभिन्न कोनों से आए अनेक लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकारों, विचारकों, कलाप्रेमियों और गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
​सम्मान ग्रहण करने के उपरांत श्री मानसिंह सुथार ने संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा, अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं ट्रस्ट के प्रति हृदयतल से आभार प्रकट करते हुए कहा कि महादेवी वर्मा जैसी युगप्रवर्तक रचनाकार के नाम पर मिला यह सम्मान साहित्यिक दायित्वों के प्रति और अधिक निष्ठावान रहने का संकल्प देता है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी रचनाकारों ने एक-दूसरे को बधाई दी और राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button