स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमिटी ने दी श्रद्धांजलि

utkarshexpress.com – गया जी। डॉ अनमोल कुमार। गया जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय, राजेंद्र आश्रम, गया में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी का देश के प्रति संकल्प, सेवा, योगदान, कुशल नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णय सदैव याद किए जाते रहेंगे। उनका जीवन इस बात का प्रतीक था कि सत्ता से बढ़कर सेवा का महत्व है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी का यह संकल्प कि उनके शरीर के खून का एक-एक कतरा देश के काम आएगा, उनके अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है। वे हमेशा गरीबों, वंचितों और आम आदमी के हितों के लिए चिंतित रहती थीं। उनकी सबसे बड़ी विशेषताओं में एक यह भी थी कि वे अपने कार्यकर्ताओं को नाम से बुलाती थीं और हर व्यक्ति से सीधा जुड़ाव रखती थीं। ऐसे महान नेतृत्व और व्यक्तित्व विरले ही देखने को मिलते हैं।
आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी उनके विचारों, संघर्षों, साहस और देश के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इस अवसर पर रणजीत कश्यप, चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय कुमार मिठ्ठू, राम प्रमोद सिंह, जुगल किशोर सिंह, बाबूलाल सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, शौकत नवाब अली, ब्रजेश राय, गीता पासवान, ताजुद्दीन, धर्मेन्द्र निराला, दामोदर गोस्वामी, शिव चौरसिया, संजय कुमार, अर्जुन गुप्ता, अजहरुद्दीन, खिदिर हयात, संतोष पासवान, आनंद कुमार, राजीव कुमार सिंह, शिवनाथ प्रसाद, कौशल श्रीवास्तव, मदीना खातून, सैफुल इस्लाम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता अशोक भारती ने दी।




