कॉंग्रेस पार्टी ने इंदिरा गांधी की 42 वीं शहादत दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती मनाई

utkarshexpress.com गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । आज गया जिला काँग्रेस कमिटी के तत्वाधान में देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारतरत्न प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की 42 वीं शहादत दिवस एवं देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 141 वीं जयंती स्थानीय कार्यालय राजेंद्र आश्रम में मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया।
कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, नवाब अली, मदीना खातून, प्रदीप शर्मा, रणजीत कश्यप,बृजेश राय, कौशल श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता, अजय सिंह, दामोदर गोस्वामी,मनीषा देवी शिवनाथ प्रसाद,आदि ने कहा कि प्रकृति का यह संयोग है कि एक ही दिन देश के लौह महिला इंदिरा गांधी की शहादत दिवस एवं लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाई जाती है।
स्व इंदिरा गांधी ने देश में बैंकों, कोलियरी का राष्ट्रीयकरण कराने, पाकिस्तान के सीना चीर बंग्लादेश को आजाद कराने तथा शहादत के पहले उनका वक्तव्य की मेरे खून का एक- एक कतरा देश के लिए काम आएगा इसकी चर्चा आज भी जन_ जन में होती है, तो दुसरी तरफ सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश के कई रियासतो को मिला कर अखंड भारत बनाने का काम किया था।
नेताओं ने दोनों महा मानवों के पद चिन्हों को नमन कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।




