धर्म
जागो हे हरि – सुनील गुप्ता

( 1 ) जागो हे हरि
करो सृष्टि पे कृपा..,
औ दया दृष्टि !!
( 2 ) योगनिद्रा से
अब जागो श्रीविष्णु..,
करें विनती !!
( 3 ) देवउठनी
आई श्री एकादशी..,
करें श्री भक्ति !!
( 4 ) शुरुआत हो
सभी शुभ कार्यों की..,
गाएं आरती !!
( 5 ) पूजें श्रीहरि
औ तुलसी विवाह..,
मंगला भक्ति !!
( 6 ) घर मंदिर
हो वंदना प्रभाती..,
पूजें श्रीलक्ष्मी !!
( 7 ) हे बंसीवारे
जागो जागो रे हरि..,
दो ऊर्जा शक्ति !!
- सुनील गुप्ता, जयपुर, राजस्थान |




