जीवन्ती देवभूमि संस्था का सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 19 जुलाई को

utkarshexpress.com देहरादून (Vinod Nirash)- जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन समारोह में आपकी गरिमामयी उपस्थिति सादर अपेक्षित है। यह सम्मान समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम 19 जुलाई, 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे, होटल वायसराय इन (Viceroy Inn), निरंजनपुर मंडी के सामने, सहारनपुर रोड, देहरादून में होना प्रस्तावित है। ।
संस्था की अध्यक्षा कविता बिष्ट नेह ने अपने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि सभी कवियों, लेखकों एवं साहित्य विधा से जुड़े साहित्यकारों से विनम्र अनुरोध है कि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ अमूल्य क्षण इस अवसर हेतु सुरक्षित रखते हुए अपनी स्नेहिल एवं गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा कर अनुगृहीत करें। उन्होंने साहित्यकारों को सपरिवार कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।



