देश-विदेश

प्रतिभाओं को मिला सम्मान खुशी से खिल उठे चेहरे

utkarshexpress.com  समस्तीपुर/सरायरंजन (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) –  प्रखण्ड क्षेत्र के रामचन्द्रपुर स्थित आज़ाद एकेडमी के द्वारा प्रतिभा सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एकेडमी में पढ़कर बिहार पुलिस में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को फूल, माला, चादर व पाग पहनाकर स्मृति चिह्न एवं उपहार देकर स्वागत किया गया। आजाद एकेडमी के निदेशक दीपक कुमार झा ने बताया कि हमारे यहाँ कोचिंग में प्रत्येक वर्ष बिहार पुलिस, अग्निपथ, होम गार्ड, बीएसएफ की प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण होकर अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऋतिक कुशवाहा ने कहा कि अनुशासन ही महान बनाता है, छात्र जीवन में अनुशासन का बहुत बड़ा महत्व होता है। एकेडमी के गणित के शिक्षक रौशन जी ने बताया कि निरंतरता और दृढ़ निश्चय ही सफलता का मुख्य मार्ग होता है। एकेडमी के निदेशक दीपक कुमार झा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ़ किताबों को पढ़ाना नहीं है बल्कि छात्रों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न करना है। मुझे गर्व है कि हमारे यहाँ से सैकड़ों बच्चे विभिन्न प्रकार के सरकारी पदों पर चयनित होकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। यह तो सिर्फ़ एक शुरुआत है,आनेवाला समय और भी सुनहरा होगा। चयनित अभ्यर्थी झखरा निवासी सुन्दरेश्वर पासवान की पुत्री कामिनी कुमारी ने कहा कि आजाद एकेडमी ने हमें वह मार्गदर्शन दिया है जिसकी वजह से हम आज़ इस मुका़म पर पहुंचे हैं। इस एकेडमी में पढ़ाने का तरीका तथा मोटिवेशन अद्भुत है। नरघोघी निवासी मनोज महतो की पुत्री अंशु कुमारी ने बताया कि यह शैक्षणिक संस्थान परिवार जैसा है यहाँ से मिली सीख हम जीवन भर याद रखेंगे। मौके पर राहुल, मनीष,सचिन, चन्दन, रितेश, रौशन,आस्था, नेहा, साक्षी झा, खुशबू ,सुहानी, आकांक्षा, रौनक आदि सैकड़ों बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button