देश-विदेश

प्रेरणा का हिंदी अभियान – कवि संगम त्रिपाठी

utkarshexpress.com जबलपुऱ – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संकल्पित संस्था है जो निरंतर हिंदी प्रचार प्रसार हेतु कार्य कर रही है और हिंदी के प्रति  लोगों को जागरूक कर रही है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा सभी भाषाओं का समान रूप से सम्मान करती है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष में हिंदी दिवस व अमृत महोत्सव वर्ष में विश्व हिंदी दिवस पर जबलपुर से राजघाट दिल्ली तक  हिंदी प्रचार रथयात्रा निकाल चुकी है।

इसी तारतम्य में 02.10.2022 को राजघाट दिल्ली में सांकेतिक उपवास व 13.09.2023 को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक सांकेतिक पदयात्रा का आयोजन कर निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है। इसी कड़ी में दिनांक 14.09.2024 को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन व हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जंतर मंतर में  प्रदर्शन व सभा आयोजित की गई। हिंदी महाकुंभ संस्कारधानी जबलपुर में 30.01.2025 को आयोजित की गई। 13 सितंबर 25 को दिल्ली में हिंदी सम्मेलन व 14 सितंबर 25 को दिल्ली लाल किले में अभिव्यक्ति सभा का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान को प्रदर्शित किया गया। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा 10. 01.2026 विश्व हिंदी दिवस को एस एच एम वी फाउंडेशन के संयोजन में त्रिभाषा विचार गोष्ठी व हिंदी सम्मेलन हैदराबाद में संपन्न हुई। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा दिनांक 19.09.2026 को मथुरा वृन्दावन से कुतुब मीनार दिल्ली तक हिंदी प्रचार रथयात्रा व दिनांक 20.09. 2026 को मथुरा वृन्दावन में हिंदी सम्मेलन आयोजित कर रही है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा की दिशा में सतत कार्य कर रही है। आपके आशीर्वाद, स्नेह व सहयोग की कामना है जिससे हिंदी की धारा सतत प्रवाहित होती रहे व राष्ट्रभाषा के वास्तविक स्वरूप की स्थापना हो सके।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी प्रचार प्रसार में सहयोग प्रदान करने हेतु कवि, साहित्यकार, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षाविद और आमजन को सम्मानित  करने का काम कर रही है जिससे लोगों को इस दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा सके।

आइए हम मिलकर हिंदी प्रचार प्रसार का काम करें और हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अभियान में एक कदम साथ चलें।

– कवि संगम त्रिपाठी, संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा,जबलपुर मध्यप्रदेश, संपर्क 9407854907

(प्रेरणा का हिंदी अभियान -सम्बद्ध – लोक संचेतना फाउंडेशन, भारत प.क्र. 86/ 2021)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button