मालवा की धरती के कलमकारों का मथुरा में हुआ भव्य सम्मान

utkarshexpress.com जबलपुर/मथुरा – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सम्मेलन में मालवा अंचल से कवि साहित्यकार हिंदी राष्ट्रभाषा अभियान में शामिल होने आते है। मालवा अंचल के रचनाकारों को दादा भैरु सुनार मनासा मंदसौर ने एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। मालवा अंचल से कवि गोपाल जाटव विद्रोही खड़ावदा मंदसौर, रामगोपाल फरक्या वरिष्ठ साहित्यकार खड़ावदा मंदसौर, कवि मुकेश निडर पिपलिया मंडी मंदसौर व भैरु सुनार मनासा को प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा द्वारा दिनांक 27 सितंबर 26 को मथुरा आयोजन में सम्मानित किया गया।
मालवा अंचल से राजेंद्र कुमार तिवारी मंदसौर, पप्पू सोनी शामगढ़ मंदसौर, दिवाकर उपाध्याय वरिष्ठ कवि साहित्यकार गरोठ, विजय सोनी मंदसौर आदि हिन्दी सेवा में लगे रहते है। हिंदी के प्रति बाल कवि बैरागी जी की प्रेरणा से इनके दिलों में धड़कती है। मालवा अंचल के कलमकारों की हिंदी सेवा देख देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए यह बात कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने कही।
मालवा अंचल के रचनाकारों को सम्मानित होने पर डॉ धर्म प्रकाश वाजपेयी, प्रदीप मिश्र अजनबी, डॉ धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,डॉ लाल सिंह किरार, डॉ सोमनाथ शुक्ल, मेघा अग्रवाल, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू, राजकुमारी रैकवार राज, विजय तिवारी किसलय, कवि सतेन्द्र सिंह सतेन्द्र, मांगीलाल मरमिट, डॉ रामदेव शर्मा राही, आचार्य निर्मल, सीमा शर्मा, अर्जुन सक्सेना, तरुणा खरे ‘तनु’ व समस्त हिंदी प्रेमियों ने बधाई दी है।



