छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का दसवाँ प्रांतीय सम्मेलन बेमेतरा में जिला- मुंगेली के साहित्यकार हुए सम्मिलित

utkarshexpress.com मुंगेली। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा दिनाँक 26 और 27 सितंबर 2026 को द किंग्स होटल बेमेतरा में दसवाँ प्रांतीय सम्मेलन अध्यक्ष मान. प्रभात मिश्रा एवं आयोग के सचिव मान. अभिलाषा बेहार जी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग, दीपेश साहू विधायक बेमेतरा रहे। प्रदेश के जाने-माने कवि/ साहित्यकारगण तथा ख्यातिप्राप्त अनेक लोक कलाकार सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम में जिला मुंगेली से डी.एल.भास्कर ‘मुंगेलिहा’ (समन्वयक) के अगुवाई में राकेश गुप्त ‘निर्मल’, ज्वाला प्रसाद कश्यप, हंसदेव बांधड़े, रविन्द्र कुर्रे, अशोक कुमार यादव, देवेन्द्र परिहार, अशोक गुप्ता, महेंद्र यादव, राजेश सोनी, कृष्ण कुमार तिवारी, श्रद्धा तिवारी, रामगोपाल कश्यप, परवीन बेबी दिवाकर, विभा सोनी, जिया राम आदि सम्मिलित होकर अपनी छत्तीसगढ़ी रचनाओं की उत्कृष्ट अभिव्यक्ति से पूरे सदन को वाह-वाह और ताली बजाने हेतु बाध्य किये। अंत मे सभी प्रतिभागी कवि-साहित्यकारों को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी जिला समन्वयकों के साथ-साथ बेमेतरा जिला के समन्वयक रामानंद त्रिपाठी जी और बिलासपुर समन्वयक विवेक तिवारी जी सहित संपूर्ण कविगण, साहित्कारों का विशेष योगदान रहा।




