मनोरंजन
श्रावण माह में शिवार्चन(16)- (श्री सिद्धेश्वर जी, उन्नाव) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

सिद्धेश्वर का एक पुरातन, मंदिर है उन्नाव में।
जो भी दर्शन को आता शिव, बसते उसके भाव में।
सकल कामनाएँ हों पूरी, जो भी आये द्वार पर,
आस्था की रसधार बहे जब, बहते भक्त बहाव में।
(श्री बिल्लेश्वर जी,पुरवा, उन्नाव) –
अर्जुन के सँग कृष्ण पधारे, मोरध्वज जी से मिलने।
धरती को भेदा अर्जुन ने, पानी लगा तभी बहने।
मिट्टी का शिवलिंग बनाकर, उस जल से अभिषेक किया।
त्रेता युग से बिल्लेश्वर की, पूजा लोग लगें करने।
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश




