देश-विदेश

संघर्ष से सेवा तक : आकाश चौधरी बने युवाओं के प्रेरणास्रोत – कुमार संदीप

 

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर, (बिहार) – महाकाल सेवा दल के संस्थापक एवं समाजसेवी आकाश चौधरी आज सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल बन चुके हैं। मुजफ्फरपुर में जन्मे आकाश चौधरी ने बचपन से ही आर्थिक संघर्षों का सामना करते हुए परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद समाजसेवा का मार्ग चुना। उन्होंने महाकाल सेवा दल की स्थापना कर बाबा गरीबनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा, रक्तदान अभियान, सामाजिक सहयोग एवं जनकल्याण के अनेक कार्यों को नई दिशा दी है। श्रावणी मेले और विभिन्न धार्मिक आयोजनों में उनकी टीम श्रद्धालुओं की सहायता एवं व्यवस्था संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान में वे “महादेव ट्रेड्स” का संचालन करते हुए समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में अनेक युवा मानवता की सेवा से जुड़ रहे हैं। आकाश चौधरी का जीवन यह संदेश देता है कि सच्ची महानता पद या संपत्ति में नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा में निहित होती है।

©कुमार संदीप (सिमरा, बंदरा, मुजफ्फरपुर, बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button