धर्म
सत्यम शिवम सुंदरम शिव – सुनील गुप्ता

( 1 ) दर्शन जब
शिवजी का करते..,
सत्य को पाते !!
( 2 ) शिव सुंदर
आनंद के पर्याय..,
सभी को भाते !!
( 3 ) शिव मूरत
बसाए हृदय में..,
चले हर्षाते !!
( 4 ) जहाँ सत्य है
वहाँ शिव बसते..,
खिलखिलाते !!
( 5 ) शिवलिंग में
दिखे चेतना हमें..,
भाव जगाते !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,, राजस्थान |



