देश-विदेश

उत्तर प्रदेश के एटा की धरती पर बही काव्य-रसधार, देहरादून की कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ ने बाँधा साहित्यिक समाँ

utkarshexpress.com – माँ की असीम कृपा से उत्तर प्रदेश की पावन धरती एटा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
यह कवि सम्मेलन दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जनेश्वर मिश्र सभागार, जिला पंचायत, एटा में संपन्न हुआ।
आदरणीय आर्य राजेश यादव भाई साहब के स्नेहिल आमंत्रण पर भव्य कवि सम्मेलन में सम्मिलित होकर आत्मीय स्नेह, सम्मान और अपनापन प्राप्त करना मेरे हृदय में सदैव रहेगा। आपसे मिलना एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव रहा।
मंच पर देश के यशस्वी वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय सारस्वत मोहन मनीषी गुड़गांव की उपस्थिति होना ( जिनके रचित ग्रंथों पर अनेक छात्र पी एच डी कर रहे हैं) उनका आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। साथी कवि मित्र रहे आदरणीय मनोज मनमौजी फरीदाबाद ,मुकेश शांडिल्य मध्य प्रदेश ,शैल भदावरी दिल्ली समीक्षा जादौन कासगंज, हृदयेश हृदय आगरा, सतीश मधुप घिरौर,अनुज स्वदेश यादव और गाजियाबाद से प्रिय सखी निवेदिता शर्मा । सभी ने बहुत ही शानदार काव्य पाठ किया। सतीश मधुप जी के शानदार संचालन ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। गुरुकुल के यशस्वी विद्यार्थियों के मंत्रों ने सभागार को ऊर्जान्वित कर दिया।
वरिष्ठ साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में काव्य पाठ का अवसर मिला, मेरे काव्य पाठ को भी बहुत प्रेम मिला। आदरणीय राजेश सर को हृदय से आभार। सफल, सुंदर कार्यक्रम के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button