मनोरंजन

छोटी सी बात – सुनील गुप्ता

( 1 ) करें न

छोटे मुँह..,

कभी अदनी सी बात !!

( 2 ) बनें न

मियाँ मिट्ठू..,

करके छोटी-छोटी बात !!

( 3 ) हँसे न

औरों पर..,

जानें स्वयं की औकात !!

( 4 ) उड़ें न

आसमां पे..,

धरा ने दी है सौगात !!

( 5 ) बदलें न

स्वयं के रंग..,

समझें अपनों की बात !!

( 6 ) खेलें न

भावनाओं के संग..,

पहचानें अंदर की बात !!

( 7 ) बनाएं न

बातों से बात..,

बाँटें दुःख-दर्द की बात !!

– सुनील गुप्ता

जयपुर, राजस्थान |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button