धर्म

जनहित में अरघा व्यवस्था खारिज , सुगम और सुलभ होगा दर्शन पूजन

utkarshexpress.com  पटना।खुसरूपुर के बैकटपुर में स्थित श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर में सावन में अरघा नहीं लगेगा। श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति ने समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती सुलेखा सिंह के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से खारिज कर दिया है।
सावन माह के मद्देनजर श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम एक अति आवश्यक बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। समिति के सचिव श्री राजा राम सिंह ने यह बैठक आहूत किया था। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता भी की। न्यास समिति के कोषाध्यक्ष डॉ श्री विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने बैठक का संचालन किया।
समिति के कुल 11 सदस्य में से 7 सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे।
इसके पूर्व 14 जुलाई को समिति के अध्यक्ष सह पटना सिटी के एसडीएम के कार्यालय कच्छ में हुई बैठक में समिति की उपाध्यक्ष सुलेखा सिंह ने सावन माह में इतवार और सोमवार को भगवान गौरी शंकर के जलार्पण के लिए अरघा लगाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर समिति ने विचार करने निर्णय लिया था। 19 जुलाई की बैठक में समिति ने सर्व सम्मति से जनहित में इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।
बैठक में सर्व सम्मति से नव निर्मित भगवान राम दरबार में ताला लगाए जाने और दान बॉक्स पर अनधिकृत कब्जा जमाए जाने को लेकर आक्रोश जाहिर किया गया।
सर्व सम्मति से इस दान बॉक्स और राम दरबार की चाबी नयास समिति के कार्यालय में रखे जाने निर्णय लिया गया।
सावन माह में श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन और भीड़ नियंत्रण के लिए न्यास समिति के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने का प्रस्ताव रखा। न्यास समिति में सरस्वती से ने कर स्थानीय युवकों की सक्रिय भागीदारी हेतु कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया। इस कमेटी का संचालन श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति करेगी। जबकि स्थानीय समाज सेवी युवा अमन सिंह कमेटी का नेतृत्व करेंगे। कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्यों को परिचय पत्र जारी किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण के लिए न्यास समिति ने संपूर्ण मंदिर परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था करने, मंदिर के मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों को हटाने, सीसीटीवी कैमरा लगाने और मंदिर का वेबसाइट बनाने का भी निर्णय लिया गया।

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button