देश-विदेश

बुजुर्ग सहायता योजना का चौथा चरण संपन्न – डॉ अनमोल कुमार

utkarshexpress.com  गया। आजाद वेलफेयर सेंटर द्वारा स्वर्गीय डॉ. विजय कुमार करण की स्मृति में संचालित बुजुर्ग सहायता योजना का चौथा चरण रविवार, 30 अगस्त को आयोजित किया गया । इस अवसर पर गया नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से चयनित 10 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन सामग्री, आवश्यक दवाइयां तथा दैनिक उपयोग की अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया गया।
संस्था के सचिव डॉ. के. के. कमर ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को नियमित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. विजय कुमार करण ने अपने जीवनकाल में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की चिकित्सा सेवा के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनकी स्मृति को जीवंत रखने तथा उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित किया जा रहा है।
डॉ. कमर ने बताया कि योजना का चौथा चरण रविवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button