धर्म

माहेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और अध्यात्मिक रूप से मनाया

utkarshexpress.com पटना सीटी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पंचवटी कॉलोनी, बड़ी पटन देवी सेवा केन्द्र में संस्था की प्रथम प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा जी का 61वाँ पुण्य-स्मृति दिवस एवं आध्यात्मिक ज्ञान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्माकुमारी पटना सिटी की प्रमुख बी.के. रानी दीदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर रानी दीदी ने मम्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मात्र 18 वर्ष की आयु में ही यज्ञ की प्रथम प्रशासिका बनीं। उन्होंने संस्था के छोटे-बड़े सभी सदस्यों को माँ के समान स्नेह, सम्मान और पालन-पोषण प्रदान किया। इसी कारण लोगों को उनमें मातृत्व के स्नेह की सुगंध अनुभव होती थी।
दीदी ने उनकी विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि मम्मा आज्ञाकारी, “हाँ जी” का पाठ पक्का करने वाली, अथक तथा अंतर्मुखी थीं। उन्होंने आगे कहा कि मम्मा का महावाक्य था— “हर घड़ी अन्तिम घड़ी।”
इस अवसर पर सुषमा माता, मनीष भाई, निर्मला बहन तथा आरोही बहन ने भी मम्मा की विशेषताओं पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि हमें मम्मा के गुणों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।
इसके पश्चात रानी दीदी ने सर्वप्रथम मम्मा को पुष्प अर्पित किए, तत्पश्चात सभी भाई-बहनों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पत्रकार श्याम भाई, राजकिशोर भाई, अनमोल भाई तथा अमिताभ भाई ने भी पुष्प अर्पित किए।
स्मृति दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भाई-बहन उपस्थित हुए, जिनमें कमल भाई, एन.सी. माथुर, प्रकाश भाई, रीचा बहन, ज्योति बहन आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।   रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button