मोरवा के भूतपूर्व शिक्षक राजेन्द्र महतो का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक

utkarshexpress.com समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता – प्रकाश कुमार राय) – जिले के मोरवा प्रखंड के सोंगर ग्राम निवासी तथा राजकीय कृत उच्च विद्यालय सोंगर से अवकाश प्राप्त शिक्षक राजेन्द्र महतो का दिनांक – 14 जून, 2026 को प्रात:कालीन बेला में 5 बजे हृदयगति रूक जाने के कारण असमायिक निधन हो गया। वे 78 वर्ष के वयोवृद्ध थे। वे इतिहास विषय के एक विद्वान शिक्षक थे। साथ ही वे सच्चे एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक भी थे। इनके सुपुत्र ताजपुर प्रखंड के चर्चित दंत चिकित्सक डाॅ. आर. के. रंजन हैं। इनका जन्म 3 जनवरी, 1948 को हुआ था तथा माह दिसम्बर, 2008 में राजकीय कृत उच्च विद्यालय सोंगर से सेवानिवृत्त हुए। इनके निधन से शिक्षक समाज में अपूर्णीय क्षति हुई। इनका श्राद्ध कर्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन इनके निजी आवास सोंगर ग्राम में बीते दिनांक- 27 जून, 2026 को सम्पन्न हुआ। जिसमें दर्जनों जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
मौके पर जदयू नेता राम चंद्र सिंह, सुधांशु रंजन राय, जिला पार्षद मंजू देवी, बिहार प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद राय, मुखिया मुख्यमंत्री मुखीलाल सिंह, प्रभाकर सिंह, डाॅ. आर.पी. सिंह सहित गणमान्य लोग थे।



