मनोरंजन
योगिनी एकादशी – सुनील गुप्ता

( 1 ) परम पुण्य
योगिनी एकादशी..,
पावन व्रत !!
( 2 ) है अश्वमेघ
यज्ञ समान व्रत..,
फलदायक !!
( 3 ) वासुदेवाय
मंत्र का जाप करें..,
पाएं आनंद !!
( 4 ) माँ लक्ष्मी विष्णु
श्री का ध्यान करते..,
जपें भजन !!
( 5 ) आषाढ़ मास
की कृष्ण एकादशी..,
कहें योगिनी !!
( 6 ) समस्त पाप
भोग नष्ट हो जाएं..,
जो करे व्रत !!
( 7 ) परलोक में
ये मुक्ति देने वाली..,
है एकादशी !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,राजस्थान |



