धर्म

शुभ गणेशोत्सव – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

 श्री गणेश हर मन बसे, रिश्ता परम पुनीत।

पूजन कीर्तन सब करें, गाते पावन गीत।।

रिद्धि-सिद्धि के नाथ प्रभु, गणपति आये द्वार।

प्रभु के ही आशीष से, हो सुखमय संसार।।

 

विघ्न हरें हर क्लेश कटें जब शीश गजानन हाथ रखेंगे।

ज्ञान भरा गणनायक में सबमें शुभ बुद्धि महान भरेंगे।

मूषक भक्त सँदेश सुनें प्रभु से फिर वो अरदास करेंगे।

आदि गणेश सदा सब भक्तन की अरजी पर ध्यान धरेंगे।

 

सुखकर्ता प्रभु आप बन, जीवन रहे सँवार।

बन दुखहर्ता हर रहे, संकट कई हज़ार।।

कृपा दृष्टि जब आपकी, पाता घर परिवार।।

काम क्रोध मद नाश कर, रचें सुखी संसार।

 

दस दिन तक उत्सव चले, खुशी दिखे हर ओर।

गली – गली में गूँजता, जय बप्पा का शोर।।

दर्शन को आतुर सभी, जपते गणपति नाम।

*सम्मुख आकर भक्ति से,  करते उन्हें प्रणाम।।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button