धर्म

पुण्यतिथि पर किया भंडारे का आयोजन, मां जैसी कीमती और अमूल्य धरोहर ईश्वर की देन,सचिन गुप्ता

utkarshexpress.com रुड़की — समाजसेवी दीपक अरोड़ा की माता स्वर्गीय भागवंती देवी की पुण्यतिथि पर नगर की अनेक संस्थाओं,गणमान्य व्यक्तियों तथा पंजाबी समाज की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि भागवंती देवी एक साधारण व्यक्तित्व की महिला थी।उन्होंने धार्मिक और समाज सेवा में स्वयं और अपने परिवार को लगाकर नगर में बहुत योगदान दिया है।इस अवसर पर भागवंती देवी की स्मृति में भंडारे का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।दीपक अरोड़ा ने कहा कि मां एक ऐसी वृक्ष छाया होती है,जो हर मौसम में अपने बच्चों को हर कठिनाई से बचाती है और स्वयं कष्ट सहकर अपने परिवार तथा संबंधियों को राहत पहुंचाती है।मां जैसी कीमती और अमूल्य धरोहर ईश्वर की देन होती है।कहा कि आज हम जो समाज सेवा कर रहे हैं वह हमारी माता जी के ही संस्कार हैं।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button