धर्म

श्रीशिव महापुराण कथा के समापन पर पूर्णाहुति एवं विश्व कल्याण का संकल्प,कल 108 लीटर गंगाजल से किया जाएगा विशेषाभिषेक

utkarshexpress.com रुड़की — ज्योतिष गुरुकुलम,पुरानी तहसील रुड़की में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस पूर्णाहुति के अवसर पर कथा व्यास आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव देवताओं,असुरों और मनुष्यों सभी के आराध्य हैं,जो भी श्रद्धा एवं भक्ति से भगवान शिव की आराधना करता है,भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं और जीवन के कष्टों का निवारण करते हैं।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी मानी गई है।शिव नाम का स्मरण,शिवलिंग का पूजन,अभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान शिव की भक्ति के साथ धर्म,सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।उन्होंने बताया कि कल 26 अगस्त को ज्योतिष गुरुकुलम,नवग्रह पीठ,पुरानी तहसील में भगवान शिव का 108 लीटर गंगाजल से विशेष अभिषेक किया जाएगा।यह धार्मिक आयोजन संसार के कल्याण,सुख-शांति,समृद्धि और सभी प्राणियों के मंगल की कामना से किया जाएगा।श्रद्धालु भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण की प्रार्थना करेंगे।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव करुणा,त्याग और कल्याण के प्रतीक हैं।शिव आराधना का मूल संदेश ही “सर्वे भवन्तु सुखिनः” की भावना के साथ समस्त संसार के कल्याण की कामना करना है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कल होने वाले इस विशेष अभिषेक एवं पूजन में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।कथा में मेयर अनीता देवी अग्रवाल,पूर्व मेयर गौरव गोयल व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आरती की।इस मौके पर पार्षद चांदनी,राधा भटनागर,चित्रा गोयल,सुलक्षणा सेमवाल,रितु वर्मा,कमलेश धीमान,अंकुर धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button