सरदार पटेल विचार मंच का बैठक सरायरंजन में संपन्न

utkarshexpress.com समस्तीपुर/सरायरंजन (प्रकाश कुमार राय) – जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित गुढ़मा ग्राम में दिनांक- 2 अगस्त, 2026 (रविवार) को समाजसेवी डाॅ.अनिल कुमार (पटेल) के निजी आवास पर सरदार पटेल विचार मंच का एक बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जय कृष्ण राय ने की। मंच संचालन का कार्य भार प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद राय ने बड़ी बखूबी से निभाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वारिसनगर प्रखंड के मसीना के भूतपूर्व मुखिया बालेश्वर राय रहे। जबकि, विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यापति नगर क्षेत्र के बस्ती बढ़ौना के भूतपूर्व मुखिया नंद किशोर राय एवं शिक्षक नेता कैलाश राय रहे। कार्यक्रम के आयोजक सरायरंजन प्रखंड के गुढ़मा के प्रख्यात समाजसेवी डाॅ.अनिल कुमार(पटेल) थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, सामूहिक विवाह वर-वधू हेतु नि:शुल्क सेवा प्रदान करना तथा विवाह भवन निर्माण हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। संगठन विस्तार हेतु युवा अध्यक्ष के पद पर डाॅ.अनिल कुमार तथा प्रधान महासचिव के पद पर अशोक कुमार राय को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इन दोनों को युवा के संगठन विस्तार हेतु विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला संगठन विस्तार हेतु पद का मनोनीत करना अग्रिम बैठक में घोषणा की जाएगी। यह कार्यक्रम प्रत्येक महीने के प्रत्येक प्रखंडों में चलाया जाएगा। जिसका अग्रिम तिथि व समय अगले कार्यक्रम में सर्वसम्मति से घोषणा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि गरीब तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई में कोई भी कमी को यथासंभव पूरा किया जाएगा तथा सहयोग भी किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में माॅडल विद्यालय का निर्माण किया गया उसमें कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं को उस प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेना है तथा चयनित होने पर वैसे छात्र-छात्राओं को माॅडल विद्यालय में नामांकन होने के पश्चात कक्षा बारहवीं तक सरकार के द्वारा मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध है जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य है तथा अभिभावकों से आग्रह है कि उक्त परीक्षा में अपने बच्चों को भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करें ताकि शिक्षा के क्षेत्र में समुचित विकास हो सके। संस्था का पंजीयन हो चुकी है जो भी बेरोजगार व्यक्ति अपने-अपने प्रखंड में विद्यालय चलाना चाहते हैं तो संस्था अपना निबंधन संख्या देकर विद्यालय को सुचारू रूप से चलाया जाएगा। उक्त विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने हेतु इच्छुक व्यक्ति जिलाध्यक्ष से यथाशीघ्र चलभाष के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिला कार्यालय में जाकर भी प्रत्यक्ष रूप से भी संपर्क कर अग्रिम कार्य में शिरकत होंगे।
कार्यक्रम में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण किया। समरस समाज के निर्माण हेतु संस्था के जिला पदाधिकारी, प्रखंड कार्यकारिणी तथा सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि समरस समाज का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को चादर, माला तथा मिथिला पाग से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी आगंतुकों को भी सम्मानित किया गया।
मौके पर जिला सचिव डाॅ.जवाहर राय, जिला कोषाध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षक राम स्वरूप राय, महासचिव नवल किशोर राय, उपाध्यक्ष व जिला शिक्षक नेता चंद्रशेखर राय, बिथान प्रखंड के फुहिया के भूतपूर्व मुखिया प्रो.भिखारी लाल सिंह,जिला सचिव जागदेव राय, बाबू प्रसाद राय, डॉ.रामाकांत पटेल, युवा साहित्यकार व मीडिया प्रभारी प्रकाश राय, अभिमन्यु कुमार राय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



