उत्तराखण्ड

सैनी समाज  को एकता के सूत्र में बंधकर आगे आना चाहिए तभी समाज का विकास संभव, राज्यसभा सांसद डा०कल्पना सैनी

utkarshexpress.com रुड़की — ग्रैंड वेदांतम में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बतौर अतिथि के रूप में बोलते हुए राज्यसभा सांसद डा०कल्पना सैनी ने कहा कि समाज के विकास के साथ-साथ दीपावली जैसे पावन पर्व हमें आपसी सद्भाव,एकता एवं सद्भावना की भावना को जन्म देते हैं।उन्होंने सभी लोगों से दीपावली के त्योहार को सद्भाव पूर्ण तरीके से मनाए जाने का आह्वान किया,इससे पूर्व दीपावली मिलन समारोह के आयोजक इंजीनियर सौरभ सैनी ने कहा कि उन्होंने अफ्रीका,संयुक्त अरब अमीरात जैसे प्रमुख देशों में विधिक व्यवसाय से जुड़कर वहां की कल्चर को समझा है।उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और दीपावली जैसे पर्व को सभी लोगों को एकता के सूत्र में बंधकर मनाना चाहिए।उन्होंने दीपावली पर्व की सभी उपस्थित जनों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भारत का प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है,जोकि अंधकार पर प्रकाश तथा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।भगवान श्रीराम ने चौदह वर्ष का वनवास पूरा करने पर तथा रावण पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वासियों ने उनका दीप जलाकर के स्वागत किया था,तभी से यह पर्व दीपों के रूप में मनाये जाने की परंपरा है।उन्होंने सैनी समाज के सभी लोगों से एकता के सूत्र में बंधकर एक गीत के माध्यम से लोगों को एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया।दीपावली के पर्व पर राज्यमंत्री आदेश सैनी,डॉक्टर नाथीराम सैनी,डॉक्टर रोशन लाल सैनी,मनोज सैनी अध्यक्ष नगर पंचायत,कुमारी रोमा सैनी,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुशल पाल सैनी,सतीश सैनी,तेजसिंह सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,राजेंद्र सैनी,मुनेश सैनी डायरेक्टर ओम ग्रुप,हरपाल सिंह सैनी,श्यामवीर सैनी(राज्य मंत्री),अनुज सैनी,तेज प्रताप सैनी,जगदीश प्रसाद सैनी,ईश्वर चंद सैनी,कर्म सिंह सैनी,समय सिंह सैनी,मुकेश सैनी,इंजीनियर राकेश कुमार सैनी आदि ने संबोधित किया।दीपावली मिलन समारोह का सफल संचालन पत्रकार शशि कुमार सैनी ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एमईएस के सेवानिवृत एडीसी महानिदेशक राकेश कुमार सैनी ने की।इस मौके पर देशबंधु सैनी,सोर्सिंग सैनी,तेज प्रताप सिंह,श्रीमती राजबाला सैनी,सुरेश सैनी,सोमपाल आर्य पूर्व प्रधान,डॉक्टर जयपाल सिंह,शिवानी सैनी,पार्षद ईश्वर चंद सैनी,फूल सिंह सैनी,ब्रह्मपाल सिंह,विजयपाल सिंह,संदीप सैनी,अनूप सैनी,कुंवर पाल सिंह,इतिहासकार करण सिंह सैनी,राजेश सैनी,सुभाष सैनी,डॉ०बीएस सैनी,फिजिशियन डॉक्टर रामसुभग सैनी एंट सर्जन,महकसिंह सैनी एडवोकेट,मास्टर विनोद सैनी,मुल्कीराज सैनी,प्रमोद कुमार सैनी,प्रमेंद्र सैनी,अजय सैनी,गीता सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।दीपावली मिलन समारोह की समाप्ति से पूर्व कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर सौरभ सैनी ने सभी अतिथियों के सहयोग का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button