भाजपा विधायक राजीव गुंबर और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

utkarshexpress.com सहारनपुर- सहारनपुर नगर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर और सहारनपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का जन्मदिन प्रभु जी की रसोई स्थल सहारनपुर पर बडे धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रभु जी की रसोई के सचिव एवं सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ व्यापारी नेता शीतल टंडन ने बताया कि सहारनपुर नगर के भाजपा विधायक राजीव गुंबर और जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल का जन्मदिन आज प्रभु जी की रसोई स्थल सहारनपुर पर बडे ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक राजीव गुम्बर और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल को पगडी, टोपी, माला व पटका पहनाकर व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया गया। साथ ही निर्धन लोगों को भोजन का वितरण किया गया। विधायक राजीव गुंबर और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल ने इस अवसर पर कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसलिए सभी संपन्न लोगों को हमेशा जरूरतमंद लोगो की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रभु जी की रसोई के सचिव एवं सहारनपुर जनपद के वरिष्ठ व्यापारी नेता शीतल टंडन, विधायक राजीव गुंबर की पत्नी और बेटा, संजय मिड्ढा, भोपाल सिंह सैनी, नितिन सलूजा, रमेश डाबर, संजीव सचदेवा, मुरली खन्ना, श्रीमति प्रवीन मोना आदि मौजूद रहे। विधायक राजीव गुंबर और वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल ने उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर – महताब आज़ाद




