धर्म

अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का महाराष्ट्र / बिहार में संगठन विस्तार अभियान तेज

utkarshexpress.com – मुंबई / पटना । अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं सनातनी अखाड़ा के संगठन विस्तार को लेकर महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर कार्य प्रारंभ करने की तैयारी तेज हो गई है। संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंदजी ब्रह्मगिरी महाराज ने महाराष्ट्र की संपूर्ण कार्यकारिणी गठित करने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने के निर्देश जारी किए हैं।
महाराष्ट्र राज्य के संघटन महामंत्री मा. श्री कैलासजी थोरात ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सनातन विचारधारा से जुड़े समाजबंधुओं से आह्वान किया है कि महाराष्ट्र के प्रत्येक जिले, तालुका एवं ग्राम स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, हिंदू समाज में एकता स्थापित करने तथा सामाजिक समरसता के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए राज्यव्यापी दौरे का आयोजन किया जाएगा।
कैलासजी थोरात ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंदजी ब्रह्मगिरी महाराज के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां, सदस्य पंजीकरण अभियान तथा संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग को संगठन से जोड़ें।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पदाधिकारी बनाना नहीं, बल्कि राष्ट्र, धर्म और समाजहित के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की एक सशक्त टीम तैयार करना है। इसी उद्देश्य से महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में बैठकें, सम्मेलन, सदस्यता अभियान तथा संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच द्वारा जारी संदेश में स्पष्ट किया गया है कि “भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए संगठित समाज ही सबसे बड़ी शक्ति है। जब समाज एकजुट होगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा।”
मा. श्री कैलाश जी थोरात ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी संगठन विस्तार अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और महाराष्ट्र को संगठन की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करें।
“जात-पात की करो विदाई, हिंदू-हिंदू भाई-भाई” तथा “एक रहेंगे तो नेक रहेंगे” के संदेश के साथ संगठन ने महाराष्ट्र में व्यापक जनजागरण और संगठन विस्तार अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
बिहार प्रदेश के प्रधान संगठन महामंत्री, डॉ अनमोल कुमार ने कहा कि बिहार प्रदेश में भी संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है।

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button