ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसडीएम से की शिष्टाचार भेंट

utkarshexpress.com बेहट (सहारनपुर) – ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बेहट के सभी क्रांतिकारी साथी तहसील अध्यक्ष एस एम हुसैन ज़ैदी के नेतृत्व में नवनियुक्त उप जिलाधिकारी सुबोध कुमार से शिष्टाचार भेंट की। ग्रामीण एसोसिएशन इकाई बेहट के दोनों ब्लॉक और तहसील के साथी तहसील में एकत्रित हुए और सभी नवनियुक्त एसडीएम से शिष्टाचार भेंट की इस मौके पर बेहट इकाई
के अध्यक्ष ने नव नियुक्त एसडीएम को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विषय में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के हर सदस्य को मान सम्मान मिले और जब भी किसी साथी का फोन आपके पास आए तो उसे सम्मानजनक सुने और उसकी समस्या का समाधान कराये।
इस अवसर पर एसडीएम सुबोध कुमार ने सभी साथियों का अभिनंदन किया और कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग पत्रकारों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों के फोन नंबर उपलब्ध करा दे ताकि प्रशासन और पत्रकारों का एक ग्रुप बनाया जा सके जिस पर सभी निरीक्षण और अन्य समाचारों का आदान-प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कांबोज, तबरेज आलम अमीरी, दिनेश सैनी,सुनील सैनी, प्रवेश कश्यप,फुरकान मलिक ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फराबाद, अफज़ल अली, मोहम्मद उस्मान मिर्जापुर,अब्दुलबारी राईन,संजय बिरला, रियाज हुसैन,मोहम्मद दानिश,मारूफ मिर्जा, ब्लॉक साढौली के अध्यक्ष नरेंद्र कांबोज, अवनीश कांबोज, डॉक्टर सुंदर लाल, अकरम मलिक,दीपक सैनी,संजय बिरला आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर — महताब आज़ाद




