राजनीतिक

भाजपा प्रदेश कमेटी में पंजाबी समाज को स्थान न मिलने पर रोष

utkarshexpress.com देवबंद — पंजाबी समाज की बैठक में सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर चिंतन करते हुए संगठन के संरक्षक वरिष्ठ चिकित्सक डा.रवि प्रकाश खोराना का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा से भाजपा को वोट देता आया है लेकिन पार्टी ने प्रदेश कमेटी में एक भी पंजाबी को शामिल ना करके पंजाबी समाज की उपेक्षा की है। जिसको लेकर समाज में रोष है। महामंत्री बालेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाबी समाज किसी का बंधुआ नही है। आगामी विधानसभा चुनाव मंे पंजाबी समाज को जो पार्टी सम्मान देगी उसे ही समाज का वोट मिलेगा। बैठक में कांवड़ शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान धर्मपाल महाजन, अशोक साहनी, श्याम लाल भारती, प्रवीण मग्गो, विपिन रसवंत, चंद्रप्रकाश गाबा, राजेश अजमानी, डा.अशोक चैधरी, संजय सलूजा, हेमंत गिरधर, सचिन छाबड़ा, योगेश कोहली, विजय गिरधर, गुरजोत सिंह सेठी, बलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button