मनोरंजन

पाँच दिवसीय दीप-पर्व – सविता सिंह मीरा

कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी, लाई अनुपम भोर,

पाँच दिनों के दीप-पर्व का हर्ष हुआ हर ओर।

 

प्रथम दिवस धनतेरस पावन धन्वंतरी-कुबेर आए,

कनक, रजत या ताम्र-पात्र से तेरह गुना बढ़ाएँ।

 

दूजे दिन चतुर्दशी छोटी रूप निखार और दीप जलाएँ,

दूर करें सब तमस अँधेरा मंगल-गीत सभी मिल गाएँ।

 

तीजे दिन मुख्य दीपावली जगमग सारा संसार हुआ,

ऋद्धि-सिद्धि गणपति-लक्ष्मी से घर-आँगन गुलज़ार हुआ।

 

चौथे दिन गोवर्धन पूजा अन्नकूट का भोग लगे,

प्रकृति और गौ-माता के प्रति  मन में सच्चा प्रेम जगे।

 

पाँचवें दिन भैया दूज का  पावन-प्यारा बंधन आए,

बहन करे तिलक भाई को उसकी लंबी उम्र की दुआ मनाए।

 

पाँच दिवसीय दीप-पर्व की, सबको बहुत बधाई,

प्रेम-स्नेह से पूर्ण हो सबकी, शुभ दीपावली प्यारी।

– सविता सिंह मीरा, जमशेदपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button