मनोरंजन
माँ के 52 शक्तिपीठ की महिमा – सुनील गुप्ता

( 1 ) हैं शक्तिपीठ
माँ सती के बावन..,
श्रद्धा प्रतीक !!
( 2 ) कथा महिमा
इनकी बड़ी न्यारी..,
माता योगाग्नि !!
( 3 ) हैं तीर्थस्थान
जहाँ माँ अंग गिरे..,
व आभूषण !!
( 4 ) शिव तांडव
से ब्रह्मांडीय ऊर्जा..,
निकली फैली !!
( 5 ) सच्चे मन से
करें इन धामों की..,
पूजा पावन !!
( 6 ) होती भक्तों की
हर मनोकामना..,
यहाँ पे पूर्ण !!
( 7 ) ऊर्जा शक्ति के
हैं ये प्रमुख केंद्र..,
पूजें भैरव !!
-सुनील गुप्ता, जयपुर,राजस्थान |



