शिक्षा

जामिया तिब्बिया मेडिकल मीटिंग हाल में हिन्दी पत्रकारिकता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एंव सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

utkarshexpress.com देवबंद – सहारनपुर रोड़़ के निकट जामिया तिब्बिया मेडिकल मीटिंग हाल में हिन्दी पत्रकारिकता दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व विख्यात शायर डाॅ नवाज़ देवबंदी व देवबंद यूनानी मेडिकल कालेज के सचिव डाॅ अनवर सईद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता डाॅ अनवर सईद द्वारा कि गई पत्रकारो द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विश्व विख्यात शायर डाॅ नवाज़ देवबंदी व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग का फूल मालाए पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया गया वही, प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंघल, सुलेमान फारूकी, डाॅ आमिर राव, विकास जुड्डा राहत खलील मुम्ताज मलिक अशफाक उल्ला खांन व अन्य अतिथियों का भी पत्रकारो द्वारा फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया गया ।
वक्ताओं ने पत्रकारो से समाज और राट्रहित को सर्वेपरि रखते हुए निष्पक्ष निर्भीक और जनसरोकारो से जुड़ी पत्रकारिकता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक , संगठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
रविवार को नगर के जामिया तिब्बिया हाल मे़ हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हुए कार्यक्रम में पहुंचे विश्व विख्यात शायर डां नवाज़ देवबंदी ने अपने सम्बोधन में कहा पत्रकारिता समाज का दर्पण होता है। बदलते दौर में सोशल मीडिया के बीच सच्ची और प्रामाणिक खबरों को जन-जन तक पहुँचाना पत्रकारो कि सबसे बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी होती
देवबंद नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार गर्ग ने कहा “निष्पक्ष पत्रकारिता ही लोकतंत्र की सच्ची ताकत होती है। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने चाहिए।”
जामिया तिब्बिया के सचिव डाॅ अनवर सईद ने कहा”आज के डिजिटल युग में खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। पत्रकारों को सच और अफवाह के बीच का अंतर स्पष्ट करना चाहिए।वहीं, मंच पर उपस्थित डाॅ आमिर राव, राहत खलील ,विकास जुड्डा, ने भी अपने विचार रखते हुए सोशल मीडिया के दौर में ‘फेक न्यूज़’ (Fake News) की चुनौती पर प्रकाश डालते हुए कहा पत्रकारों को खबरों की सत्यता जांचने के बाद ही जनता के सामने रखना चाहिए। देवबंद फ्रूट मंडी समिति के प्रधान सुलेमान फारूकी ने कहा पत्रकार समाज का दर्पण होता है वह अपनी खबरो के माध्यम से आईना दिखाने का कार्य करते है उन्होंने कहा इस भव्य कार्यक्रम के लिए में इस कार्यक्रम के संयोजक आसिफ सागर और असद सिद्दीकी उनकी टीम को मुबारकबाद पेश करता हूं और आशा करता हूं वो भविष्य में भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर इस प्रकार के आयोजन कराते रहेगें। कार्यक्रम में पहुंचे द्वितीय इन्सपेकटर सतेन्द्र कुमार राय ने भी अपने विचार रखते हुए इस भव्य प्रोग्राम कराने के लिए संयोजक आसिफ सागर शुभकामनाएं दी प्रोग्राम के अंत में संयोजक आसिफ सागर और प्रोग्राम का संचालन कर रहे एडवोकेट रामकिशन सैनी अश्वनी गर्ग बलवीर सैनी ने अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकार मुईन सिद्दीकी, फहीम सिद्दीकी, नौशाद उस्मानी, आबाद अली शेख, मुशर्रफ उस्मानी, हाजी मुम्ताज़ मलिक फिरोज़ खांन, आरिफ उस्मानी, सुधीर भारद्वाज, अश्वनी गर्ग, बलवीर सैनी, कय्यूम अली, नंदीश भारद्वाज, अफज़ाल सिद्दीकी, आसिफ सागर,शाहनवाज़ सम्मान, इमरान शेख, साजिद खांन, फरमान कुरैशी, महताब आज़ाद, अंकित जैन, शारिक अंसारी, शाहिद अंसारी
सभासद डाॅ वाजिद मलिक, इस्लाम मलिक, दिलशाद चार्ली,शाहिद हसन, औसाफ सिद्दीकी, सभासद इकबाल अंसारी, सभासद पति डाॅ असलम अली,सभासद सैय्यद हारिस, सभासद पति वसीम मलिक, सभासद अख्तर अंसारी, सभासद पति रिज़वान गौड, सभासद पति शराफत मलिक, सभासद पति आसिफ लियाक़त आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button