देश-विदेश

तेज रफ्तार कार ने घास लेकर लौट रही महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल

utkarshexpress.com देवबंद — निकटवर्ती ग्राम हाशिमपुरा देवबंद देहात में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पीछा कर पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम हाशिमपुरा निवासी संजीता पत्नी नीटू सुबह जंगल से घास लेकर पैदल अपने घर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान मंगलौर रोड की ओर से देवबंद की तरफ तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लोगों ने पीछा कर कार चालक को पकड़ लिया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. आशुतोष ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल ज्यादा गंभीर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button