देश-विदेश

मधूष्णिका अंक 53 माह अक्टूबर से दिसंबर 202 6 का ऑन लाईन विमोचन हुआ संपन्न

utkarshexpress.com उन्नाव – पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय राजीवपुरम, उन्नाव के सौजन्य से हिंदी त्रैमासिक ई पत्रिका अंक 86 माह अक्टूबर नवम्बर दिसम्बर का त्रैमासिक अंक 86 वाँ का विमोचन नवोदय वैश्विक प्रज्ञान संंस्थान के फेसबुक लाइव पर आज दिनांक 18/11/2026 को 9.00 बजे सायंकाल डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत (प्रधान संपादक) द्वारा संपन्न किया गया।
आनलाइन विमोचन के इस अवसर पर साक्षी भाव से वैश्विक स्तर के अनेकानेक कवियों साहित्यकारों विदुषी कवयित्रियों और नवोदय वैश्विक प्रज्ञान संंस्थान के सभी पदाधिकारी साक्षी भाव से उपस्थित होकर अवलोकन कर आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाएं सकारात्मक टिप्पणियों के माध्यम से उत्साहवर्धन किया और शानदार विमोचन की सराहना किया। सभी बच्चों की रचनाओं की सृजनात्मकता की सराहना किया।
विमोचन के इस अवसर पर उपस्थित अनेकानेक गणमान्य लोगों में शिवशंकर लोध राजपूत, विष देव पाण्डेय अवध गोण्डा, डा कृष्ण कांत मिश्र सहारनपुर अध्यक्ष संस्थान, डॉ पूर्णिमा पाण्डेय कार्यकारी अध्यक्ष नवोदय संंस्थान, आदरणीय सुरेश चंद्र जोशी जी , रूपा माला , प्रीती देवी शुक्ला, डॉ जे एन भारती बैरागी जी उन्नाव ,आदरणीय राम प्रकाश अवस्थी राजस्थान इकाई अध्यक्ष, सुनीता तिवारी, करुणा अथैया किरण जी , डॉ राजेन्द्र कुमार निराला जी बिहार , आदरणीय नवल किशोर सिंह, रंजना बिनानी काव्या असम इकाई अध्यक्ष,अरुण ठाकर जी बी.एन. पाण्डेय, अंजू श्रीवास्तव, कृष्णा शुक्ला, प्रीती द्विवेदी शुक्ला, गौतम सिंह अनजान डा सुधीर श्रीवास्तव मीडिया अधीक्षक समेत अनेकानेक कवियों कवयित्रियों साहित्यकारों ने साक्षी भाव से उपस्थित होकर शानदार विमोचन की सराहना की।
विमोचन के अंतर्गत डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत द्वारा मुख्य पृष्ठ से लेकर आदरणीया प्राचार्या महोदया प्रतिमा पुरी की बधाई, उप प्राचार्य आदरणीय रोहित कुमार सिंह राठौर का दो शब्द और सह संपादक श्री पुरषोत्तम अवस्थी की शुभकामनाएं पढ़ी और सभी बच्चों की रचनाओं के अंश को पढ़कर सुनाया।विमोचन के अंत में साक्षी भाव से उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
-डॉ ओम प्रकाश मिश्र,पूर्व पी जी टी हिंदी
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय राजीवपुरम उन्नाव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button