धर्म

मूल मंत्र के पाठ करने वाली संगत को किया सम्मानित, पौने दो लाख से अधिक बार हुए जाप

utkarshexpress.com देवबंद– साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सार मूल मंत्र का पौने दो लाख बार घरों में पाठ करने वाली संगत को स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार की देर शाम महिला सुखमणि सेवा सोसाइटी द्वारा गुरूद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में 40 दिनों से चल रहे श्री सुखमणि साहिब के पाठ की लड़ी के भोग डाले गए। भोली मनचंदा ने कहा कि 40 दिनों तक चले पाठ में समूह साध संगत ने सहयोग दिया है, सभी का आभार है। हरमीत कौर ने कहा कि मूल मंत्र के पाठ की लड़ी में सवा लाख मूल मंत्र करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें संगत ने सवा लाख की जगह 1 लाख 77 हजार 783 मूल मंत्र के पाठ किए। भाई धर्म सिंह ने कहा कि हमे अपने बच्चों को गुरबाणी से जोड़ना चाहिए माताओं को घरों में नियम बनाना चाहिए कि स्कूल जाने से पहले बच्चे मूल मंत्र का पाठ अवश्य करें। इस दौरान मूल मंत्र के पाठ करने वाली संगत को गुरूद्वारा कमेटी की ओर से स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। हरबंस कौर, पपिन्द्र कौर, पिंकी कौर, नीलम कौर एडवोकेट, मोहिनी सोढी, दीपिका छाबड़ा, रीना भारती,राजेंद्र कौर, गुरमीत बेदी, कांति सचदेवा, बेबी कौर, टिंकल सोढी, बबनीश कौर, परम कौर, चिंकी बतरा, हरप्रीत कौर, रोजी कौर, गुरविंदर कौर, आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button