धर्म

विश्वकर्मा पूजा — सुनील गुप्ता

( 1 ) हैं शिल्पकार
जगत वास्तुकार..,
विश्वकर्मा जी !!
( 2 ) कार्यस्थल पे
स्थापित करें मूर्ति..,
विश्वकर्मा की !!
( 3 ) दीप जला के
करें पूजा आरती..,
विश्वकर्मा की !!
( 4 ) कर्म कौशल
श्रमिकों का आदर..,
है सच्ची भक्ति !!
( 5 ) शुभ मुहूर्त
विश्वकर्मा जयंती..,
कन्या संक्रांति !!
( 6 ) पुत्र इनके
हैं मनु मय त्वष्टा..,
दैवज्ञ शिल्पी !!
( 7 ) सृजन कला
कौशल के देवता..,
की करें स्तुति !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button