उत्तराखण्ड

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से रेनू बिष्ट ने की शिष्टाचार भेंट

utkarshexpress.com यमकेश्वर – यमकेश्वर विधानसभा के विकास, क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के उद्देश्य से नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट हुई।
इस दौरान यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास संबंधी मांगों को लेकर माननीय अमित शाह को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया तथा केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के संबंध में पत्र सौंपकर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित करने का अनुरोध किया गया।
माननीय अमित शाह का इस विषय पर सकारात्मक एवं आश्वस्तकारी रुख रहा। उन्होंने आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र अग्रसारित किए जाने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर भगवान श्री नृसिंह जी का पवित्र विग्रह भी उन्हें श्रद्धापूर्वक भेंट किया गया।
यमकेश्वर का सर्वांगीण एवं सतत विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुँचाना मेरा कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button