हेल्थ

दादी प्रकाश मणि जी की 19 वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान महा अभियान का आयोजन

utkarshexpress.com सिमराही बाजार। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पूर्व मुख्य प्रशासिका एवं ममतामयी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के सभागार एवं परिसर में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से कैंडल लाइटिंग एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, वरिष्ठ सेवा मेडल एवं सेवानिवृत्त डीआई जी प्रणव जयसवाल, राघोपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम, समाजसेवी प्रो. वैद्यनाथ प्रसाद भगत , अतुल कुमार, विद्यानंद दास, अबध मेहता, छेदी यादव, ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी, ब्रह्माकुमारी सुमन बहन, बीना बहन, पूजा बहन, रेनू बहन, आरती बहन सहित अरुण जयसवाल एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया।

सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने दादी प्रकाशमणि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर दादी जी के त्याग, सेवा, सादगी एवं मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। अपने उदबोधन में डॉ. दीप नारायण राम, प्रो. वैद्यनाथ प्रसाद भगत एवं सेवानिवृत्त डीआई जी परनव जयसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजकों ने बताया कि इस महाअभियान के माध्यम से 60 यूनिट रक्त संकलन का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने किया। अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं आगंतुकों के लिए ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई। सभी के सहयोग एवं सहभागिता के साथ रक्तदान महाअभियान का समापन हुआ।       रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button