मनोरंजन
पूर्णिका – श्याम कुंवर भारती

जो होना है हो जाने दो इश्क में नफा नुकसान कौन देखता है।
दिल मेरे मालिक हो तोड़ो- जोड़ो नफा नुकसान कौन देखता है।
जितना याद आना है आओ जितना तड़पाना है तड़पाओ तुम।
दिल मसलो या सम्भालो तुम नफा नुकसान कौन देखता है।
तुम्हारा हूँ तुम्हारा रहूंगा सदा जगह किसी और की नहीं दिल में।
हँसाओ या रुलाओ या लेलो जान नफा नुकसान कौन देखता है।
तुम हँसो मुस्कुराओ और गुनगुनाओ दिल यही चाहता है तुमसे।
इठला बलखा के बिजली गिराओ नफ़ा नुकसान कौन देखता है।
मखमल से मुलायम दिल मेरा रहो चैन से किसने रोका है तुमको।
कुतरो पंखुड़ियाँ दिल या कुचलो नफ़ा नुकसान कौन देखता है।
मल्लिका-ए-दिल हो मेरी बस हुक्म फरमाओ तुम बंदा हाजिर है।
लुट लो खजाना-ए-दिल भारती नफा नुकसान कौन देखता है।
*श्याम कुंवर भारती* बोकारो, झारखंड




