मनोरंजन
मौसम-मौसम हम मिले – सुनील गुप्ता

( 1 ) हर मौसम
मौसम हम मिले..,
औ प्यार बढ़े !!
( 2 ) प्रेम तरंग
खुशी आनंद बढ़े..,
आनन खिले !!
( 3 ) बहे बयार
औ मेघ बरसते..,
दो दिल मिलें !!
( 4 ) दूर सफर
भले लगता हमें..,
कटता चले !!
( 5 ) क्षितिज पार
लालिमा छितराये..,
औ मन उड़े !!
( 6 ) साथ हमारा
ये कभी नहीं छूटे..,
खुशियाँ पले !!
( 7 ) ख़ुशगवार
ये जीवन सफर..,
बढ़ता चले !!
– सुनील गुप्ता,
जयपुर,राजस्थान |




