हेल्थ
योग – सुनील गुप्ता

( 1 ) जीवन बने
पूर्णतः योगमय..,
हो यही ध्येय !!
( 2 ) नित सवेरे
शुद्ध प्राणवायु लें..,
बढ़े आयुष्य !!
( 3 ) दुःख-सुख में
समभाव से जीना.,
योग सिखाए !!
( 4 ) योग है यात्रा
देह से विदेह की..,
चलें साधते !!
( 5 ) लक्ष्य योग का
साक्षात्कार करना..,
‘स्व’, से मिलके !!
( 6 ) है सच्चा योग
कि, करें सहयोग..,
बनें निरोग !!
( 7 ) बहे अजस्त्र
सदा सुख निर्झर..,
योगी अंदर !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर,,राजस्थान |




