हेल्थ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित

utkarshexpress.com  सुपौल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही बाजार में ओम शांति भवन के सभागार में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी ,ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल ,उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, योग गुरु हीरालाल दास, प्रो बैधनाथ प्रसाद भगत,डॉक्टर सशीभूषण चौधरी ,ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी और अन्य बहनों ने संगठित रूप में दीप प्रज्ज्वलन एवं योगाभ्यास के साथ किया।इस कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध जनो ने बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों के साथ भाग लेकर योग, ध्यान एवं आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सिमराही सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बविता दीदी ने योग के आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और संस्कारों को श्रेष्ठ बनाने की दिव्य विधि है। नियमित राजयोग अभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है।

प्रमुख अतिथियों प्रणव जायसवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में योग मानव जीवन की आवश्यकता बन गया है। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित कर स्वस्थ एवं सुखी समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा योग एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
संस्थान के वरिष्ठ ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मजबूत मन ही राष्ट्र निर्माण का आधार हैं। योग व्यक्ति की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित और सफल बनाने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।
समाजसेवी प्रोफेसर बैद्यनाथ प्रसाद भगत जी ने कहा कि योग भारतीय जीवन दर्शन का अभिन्न अंग है। योग केवल रोगों से बचाने का उपाय नहीं, बल्कि जीवन को उत्कृष्ट बनाने की कला है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में योगाचार्य डॉ हीरा लाल जी ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है। योग केवल रोगों से मुक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा स्वस्थ, नशामुक्त, तनावमुक्त एवं मूल्यनिष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। मौके पर ब्रिगेडियर प्रणव जायसवाल, उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, डॉ सशीभूषण चौधरी,समाजसेवी प्रोफेसर बैजनाथ प्रसाद भगत, ब्रह्माकुमारी पूजा बहन, रेनू बहन, सुहानी बहन ,शिब माताजी ,रंजू बहन, नरेश भाई ,महेश भाई सतनारायण भाई अतुल कुमार इंद्रदेव चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।  – रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button