उत्तराखण्ड

हरक सिंह रावत के नेतृत्व में नगर में निकली कांग्रेस की न्याय यात्रा,सरकार पर लगाया आरोप

utkarshexpress.com रुड़की — महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर में न्याय यात्रा निकाली गई,जिसमें पहुंचे चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ०हरक सिंह रावत ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।सिविल लाइन स्थित नगर निगम के समीप यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है और भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि जहां युवा बेरोजगार व परेशान हैं,वहीं व्यापारियों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है तथा प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक न्याय नहीं मिला है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का जाना निश्चित है।महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने भी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,साथ ही उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर वैभव सैनी ने किया।यात्रा नगर निगम स्थित संत रविदास की प्रतिमा से सिविल लाइन बाजार होती हुई रुड़की टॉकीज चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पहुंची,जहां बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने भाजपा सरकार की आलोचना की।इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा,पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी,पूर्व मेयर गौरव गोयल व यशपाल राणा,सचिन गुप्ता,प्रभारी राव शेर मोहम्मद,विकास त्यागी,मुल्कीराज सैनी,डॉक्टर सुरेंद्र प्रजापति,मेला राम,उदय जैन,डॉक्टर हरविंदर सिंह,मदनपाल भढडाना,मनोज सैनी,ईश्वर लाल शास्त्री,सुभाष सैनी,सचिन चौधरी,प्रणय प्रताप सिंह,रामकिशन धीमान,कलीम खान,जसवीर सिंह,मुस्तकीम अहमद,मुनफैत अली,वीना आनंद,यास्मीन खान,पार्षद फजलुर रहमान,मोहित त्यागी,उम्मीद गाजी,रिजवान अहमद,नीरज सैनी,गुड्डू चौधरी,ताहिर चौधरी,सालिम गौड,सीमा सैयद,पूनम आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button